फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दलित युवती से दो माह तक किया दुष्कर्म

दलित युवती से दो माह तक किया दुष्कर्म

Sat, 13 Oct 2018 12:12 AM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
दलित युवती से दो माह तक किया दुष्कर्म
छपरौली (बागपत)। थाना क्षेत्र के एक गांव में दलित युवती को ब्लैकमेल कर दो माह तक युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने मोबाइल से युवती की वीडियो बना कर वायरल कर दी। पीड़िता ने थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दलित युवती ने बताया कि गांव का ही एक युवक दो माह पूर्व उसे कोचिंग दिलाने के बहाने अज्ञात स्थान पर ले गया और उसे धोखे से कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। बेहोशी की हालत में होने पर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से अश्लील वीडियो बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो माह तक वह उसे दुष्कर्म करता रहा। कुछ दिन पूर्व उसने वीडियो वायरल कर दी। गांव के युवकों के मोबाइल में वीडियो पहुंच गई, जिस कारण उसकी काफी बदनामी हो रही है। पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष वीके सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed