{"_id":"5bb51b04867a557fe2537f6a","slug":"161538595588-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर मालिक को कमरे में हाथ-पैर बंध कर बंद किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेडिकल स्टोर मालिक को कमरे में हाथ-पैर बंध कर बंद किया
Updated Thu, 04 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
रंजिशन कुछ लोगों ने खामपुर गांव में एक मेडिकल स्टोर मालिक को अगवा कर एक कमरे मेें हाथ पैर बांध जान से मारने की कोशिश की। ग्रामीणों को स्टोर मालिक गांव मेें एक मकान में बेहोशी की हालत मेें मिला। आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने मकान मालिक और उसकी पत्नी को जमकर पीटा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी को कोतवाली ले आई और घायल के हाथ पैरा खोले और सीएचसी में भर्ती कराया। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
राजपुर खामपुर गांव में विनीत पुत्र कृष्णपाल मेडिकल की दुकान करता है, वह बुधवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे दुकान पर गया और लापता हो गया। जब दोपहर बद वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान किसी ने कहा गांव के महावीर कश्यप के मकान में लापता विनीत हो सकता है, जब परिजनों महावीर के घर में पहुंचे तो कमरे का ताला बंद था। लोगों ने कमरे का ताला तोड़कर देखा तो विनीत कमरे के एक कोने में पड़ा था और उसके हाथ और पैरा बंधे थे और उनके मुंह में कपड़ा ठुसा हुआ था और वह बेहोश हालत में था। इस पर परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गाया। इसी दौरान कुछ लोगों ने मकान मालिक महावीर कश्यप और पत्नी राजेश के साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे वहां हंगामा हो गया और और गांव मेें तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो ई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी दंपति को कोतवाली ले आई और बेहोश हालत मेें विनीत को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने उसे रेफर किया है। परिजनों ने बेहोशी की हालत में विनीत को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में परिजनों ने महावीर कश्यप आदि के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। दूसरी तरफ लोगों के मारपीट करने से महावीर को गंभीर चोटें आई हैं, उसकी एक अंगुली टूट गई है। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाली संजीव कुमार ने कहा मामले की जांच की जा रही है और जांच करने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।