{"_id":"5b3bd19b4f1c1b91288b46fe","slug":"161530646939-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स ने आंगनबाड़ियों से लूटपाट की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकर्स ने आंगनबाड़ियों से लूटपाट की
Updated Wed, 04 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला (बागपत)। किशनपुर बराल-अशरफाबाद थल मार्ग पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने दो आंगनबाड़ियों से तमंचे के बल पर नगदी और जेवर लूट लिए। बदमाश मारने की धमकी देकर भागे। उन्होंने थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। इस वारदात के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
अशरफाबाद थल निवासी शबनम पत्नी जावेद और शायरा पत्नी नफीस आंगनबाड़ी हैं। उन्होंने बताया कि वह बड़ौत से ई-रिक्शा किराए पर करने के बाद सत्तू लेकर गांव लौट रही थी। जब वे किशनपुर बराल-अशरफाबाद थल मार्ग पर पहुंची तो बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश आए और उन्होंने तमंचे के बल पर उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने उनसे 10700 रुपये की नगदी, कानों की बाली, सोने की चेन लूट ली। बदमाश जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों को क्षेत्र में तलाश किया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। उन्होंने थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रिक्शा चालक के साथ भी लूट की गई। ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।