{"_id":"5b04287e4f1c1bcf408b6f34","slug":"161526999166-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी बूटन से वारदात में प्रयुक्त तमंचा बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी बूटन से वारदात में प्रयुक्त तमंचा बरामद
Updated Wed, 23 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कांग्रेस सेवादल की शहर संगठक मुन्नी बेगम हत्याकांड में आरोपी बूटन को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है। इस मामले में अब एक आरोपी फरार है।
पांच मार्च को कांग्रेस सेवादल की शहर संगठक मुन्नी बेगम की गोलियों से भूनकर हत्या की। इस मामले में जेल में बंद जाहिद लंबू, उसकी पत्नी शहनाज सहित पांच बदमाशों को नामजद किया। पुलिस विवेचना में और तीन युवकों के नाम प्रकाश में आए। इस मामले में पुलिस शहनाज सहित चार को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस मामले में विक्की पिचौकरा और बूटन हर्रा फरार चल रहे हैं। एक सप्ताह पहले मेरठ जनपद के हर्रा गांव निवासी बूटन बागपत न्यायालय में आत्मसमर्पण कर जेल चला गया । पुलिस ने बूटन को सात घंटे के रिमांड पर लेकर पूछताछ की। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पूछताछ में बूटन ने मुन्नी बेगम की हत्या में शामिल होना स्वीकारा है । उसने अपने दोस्तों के साथ मिल कर जाहिद लंबू के कहने पर ही मुन्नी बेगम की हत्या की । पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त 32 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज।