फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बंधक बनाकर किशोर को दी यातनाएं

बंधक बनाकर किशोर को दी यातनाएं

Thu, 17 May 2018 01:08 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
बंधक बनाकर किशोर को दी यातनाएं
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

कोताना रोड स्थित भट्ठे पर एक मजदूर के 14 वर्षीय बच्चे को जबरन तीन युवक उठाकर ले गए और एक नलकूप मेें बंधक बनाकर यातनाएं दी। बुधवार की सुबह जब मजदूर वहां पहुंचा तो आरोपियों ने बच्चे को मुक्त कर उसकी लाठी-डंडों से पिटाई की, इसमें वह घायल हो गया। उसने कोतवाली में तहरीर दी।

प्रमोद निवासी लुहारी कोताना रोड पर एक भट्ठे पर परिवार सहित मजदूरी करता है, मंगलवार रात्रि उसके किशोर बेटे योगेश (14) को भट्ठे पर काम करने वाले तीन युवक जबरन जंगल मेें एक नलकूप पर ले गए और बंधक बनाकर उसकी पिटाई की। जब सुबह योगेश भट्ठे पर नहीं दिखाई दिया तो पिता प्रमोद ने उसके बारे में जानकारी की। पता चला कि योगेश को एक नलकूप पर बंधक बनाया हुआ है। प्रमोद वहां पहुंचा तो आरोपियों ने योगेश को छोड़ दिया और प्रमोद की लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। प्रमोद ने कोतवाली पहुंचकर तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने सीएचसी पर भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed