फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बागपत के सिपाही की सहारनपुर में मौत

बागपत के सिपाही की सहारनपुर में मौत

Tue, 01 May 2018 01:28 AM IST
Updated Tue, 01 May 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
बागपत के सिपाही की सहारनपुर में मौत
दोघट (बागपत)। गढ़ी कांगरान गांव के यूपी पुलिस के सिपाही की सहारनपुर के बिहारीगढ़ थाने में सीढ़ी से गिरकर मौत हो गई। सिपाही की मौत से परिवार में मातम पसर गया। देर रात गांव में सिपाही का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

गढ़ी कांगरान निवासी सुक्कन का 50 वर्षीय बेटा ओम सिंह तोमर यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल था। वह सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ थाने में तैनात था। सोमवार को वह थाने में सीढ़ी से गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी रेखा का रो-रो कर बुरा हाल था। मृतक छह: भाई हैं। इनमें ओम सिंह सबसे छोटा था। देर शाम हेड कांस्टेबल ओम सिंह का शव गांव में पहुंचा और रात में ही परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इससे पहले थाना बिहारीगढ़ के एसएसआई सुदेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टुकड़ी ने हेड कांस्टेबल ओम सिंह के शव को सलामी दी। परिजनों के अनुसार हेड कांस्टेबल ओम सिंह बीमार होने के कारण छुट्टी पर था। उसने रविवार को ही थाने में ड्यूटी ज्वाइन की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed