{"_id":"5ad4fbe14f1c1b60098b4e35","slug":"161523907553-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मियों व शराबियों में हुई हाथापाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस कर्मियों व शराबियों में हुई हाथापाई
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
दिल्ली रोड पर स्थित एक होटल मेें रविवार की रात्रि में डायल 100 गाड़ी पर तैनात पुलिस कर्मियों और शराबियों में कुसी पर बैठने को लेकर जमकर हाथापाई हुई। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा लिया और कोतवाली ले आई। पुलिस ने दोनों युवकों का दफा 34 में चालान किया।
रविवार की रात में दिल्ली रोड स्थित एक होटल मेें डायल 100 गाड़ी पर तैनात पुलिस कर्मियों के साथ खाना खाते समय कुर्सी पर बैठने को लेकर वहां पर मौजूद तीन शराबियों के साथ कहासुनी हो गई, इससे होटल में बैठे ग्राहकों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो शराबी युवक भागने लगे, लेकिन दो को पुलिस ने दबोच लिया। उन्होंने अपने नाम कपिल, संदीप निवासी बूढ़पुर बताया है। पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई और मेडिकल परीक्षण कराकर धारा 60 में चालान कर थाने से जमानत दे दी। इस कारण कोतवाली में रातभर हलचल रही। आरोपी युवकों की सिफारिश करने वालों की भी भीड़ लग गई। हाथापाई का मामला होटल के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया।