{"_id":"5a83419a4f1c1bf07b8b7240","slug":"161518551450-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया के सामने नचाना चाहता है शौहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुनिया के सामने नचाना चाहता है शौहर
Updated Wed, 14 Feb 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
बागपत। किन्नरों की टोली में शामिल होकर नाचने से मना करने पर शौहर ने अपनी बीवी को मारपीट कर सड़क पर फेंक दिया। पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित ने कहा उसका शौहर नाचने गाने का काम करता है, उसे भी नचाना चाहता है। दहेज की मांग भी की जा रही है।
बागपत के किशनपुर बराल निवासी इंतजार की बेटी हिना का निकाह पिछले साल अक्तूबर में मुजफ्फरनगर के तितावी गांव निवासी आबिद के साथ हुआ । हिना के परिवार का आरोप है कि शौहर और उसके ससुर ने मारपीट करते हुए मंगलवार को उसे बागपत के मेरठ रोड पर फेंक दिया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस से उसे बागपत सीएचसी लाया गया। यहां हिना ने बताया कि उसका शौहर चाहता है कि उसकी तरह ही नाच गाने की टोली में शामिल हो जाए। यही नहीं किन्नरों के साथ नाचने के लिए भी जाए। उसका पति कई किन्नरों के साथ ढोलक बजाने भी जाती है। वह इसका विरोध करती है। दहेज में उनसे बाइक भी मांगी जा रही है। विरोध करने पर ही उसके साथ मारपीट कर सड़क पर फेंक दिया।