{"_id":"5a5d05604f1c1b88268b49cf","slug":"161516045664-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सप्ताह बाद भी अपहृत किशोरी बरामद नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन सप्ताह बाद भी अपहृत किशोरी बरामद नहीं
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। फर्जी फेस बुक एकाउंट के माध्यम से किशोरी को अपने जाल में फंसाकर युवक द्वारा अपहरण करने के मामले में तीन सप्ताह बाद भी पुलिस खाली हाथ है। इससे परिजन परेशान है। उन्होंने एसपी से शिकायत की है।
कोतवाली क्षेत्र से एक किशोरी 22 दिसंबर को लापता हो गई। तलाश करने के बाद पता चला था कि उसका लोनी के एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर बहला-फुसलाकर अपहरण किया है। आरोपी युवक ने अपना नाम और धर्म बदलकर फेस बुक एकाउंट बनाया । उसी के आधार पर लड़की को अपने जाल में फंसाया । लड़की के पिता की तहरीर पर आरोपी तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ । पुलिस अभी तक न लड़की को बरामद कर पाई और न ही आरोपियों को गिरफ्तार। इसको लेकर हिंदू संगठनों में भी रोष है। उन्होंने एसपी से भी लड़की की बरामदगी की मांग की थी। सोमवार को परिजनों ने एसपी से लड़की की बरामदगी और आरोपी युवकों की गिरफ्तार की मांग की है। एसपी जय प्रकाश का कहना है कि लड़की को जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।
कोतवाली से पकड़े गए
आरोपी युवक को छोड़ा
बागपत। किशोरी के अपहरण के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया था, लेकिन बाद में उसको छोड़ दिया। इसको लेकर किशोरी के परिजन परेशान है। उधर कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि केस की विवेचना चल रही है। अभी किसी भी आरोपी को पकड़ने के बाद छोड़ा नहीं गया है।