{"_id":"5a4be1ea4f1c1bcf6d8b7859","slug":"161514922474-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में परिवार पर प्राण घातक हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि विवाद में परिवार पर प्राण घातक हमला
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
अलावलपुर गांव में सोमवार की रात में जमीन रंजिश में छह लोगों ने घर में बैठे एक परिवार पर लाठी-डंडों, धारदार हथियारों और तमंचों से हमला बोल दिया। इसमें तीन महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस गांव में पहुुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इस संबंध में छह लोगों को नामजद कर कोतवाली में मामला दर्ज कराया।
पुलिस के अनुसार गांव में कलीराम के बेटों से बाबू राम कश्यप के परिवार का जमीन विवाद चल रहा है। इसको लेकर कई बार विवाद हुआ, लेकिन गांव के लोगों ने शांत कर दिया। सोमवार की रात में जब बाबू राम कश्यप का परिवार अपने घर में बैठे बात कर रहे थे तो तभी छह लोग जो हाथों में धारदार हथियार, लाठी-डंडे व तमंचे लिए हुए थे, घुसे और उन्होंने कहा कि अब हम तुम्हें मुकदमे में फैसला न करने का मजा चखाएंगे। उन्होंने उन पर हमला बोल दिया। हमले में रविंद्र, अशोक और मनोज पुत्र बाबू, राम कश्यप, पिंकी पत्नी रविंद्र, दीप ज्योति पुत्री अशोक, कृष्णा पत्नी बाबू राम कश्यप को गंभीर चोटें आई। इसकी सूचना पुलिस को दी। काफी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंचा और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इस संबंध में बाबू राम कश्यप ने छह लोगों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई और गांव में पुलिस बल तैनात किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।