फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जौनमाना व ढ़िकाना गांव के बीच तनावपूर्ण स्थिती बरकरार

जौनमाना व ढ़िकाना गांव के बीच तनावपूर्ण स्थिती बरकरार

Fri, 29 Dec 2017 01:09 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
जौनमाना व ढ़िकाना गांव के बीच तनावपूर्ण स्थिती बरकरार
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

मलकपुर चीनी मिल में गत तीन दिन पहले पहले गन्ना तौलने को लेकर जौनमाना और ढ़िकाना गांव के ग्रामीणों के बीच मारपीट हुई थी। इस मामले में जहां दोनों गांवों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बरकरार बनी है। वहीं दोनों गांव के कुछ गणमान्य लोग समझौता कराने में जुटे हैं।

उल्लेखनीय है कि तीन दिन पहले शाम के समय जौनमाना और ढ़िकाना गांव के कुछ युवकों की मलकपुर चीनी मिल में पहले गन्ना तौलने को लेकर कहासुनी हुई। बाद में सूचना पर पहुंचे दोनों गांव के ग्रामीणों ने एक-दूसरे पर हमला भी कर दिया । इससे मिल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया । इस मामले में दोनों पक्षों से कई लोग घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सख्ती से दोनों पक्षों के लोगों को शांत कराया और घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरी तरफ जौनमाना गांव के पीड़ितों में सुरेंद्र, योगेंद्र, राजीव, महक सिंह, विक्रम, महेंद्र आदि ने कहा ढ़िकाना गांव के कुछ ही युवकों ने बाहरी युवकों को बुलाकर मारपीट करायी । इस मामले में ढ़िकाना और जौनमाना गांव के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी है। पुलिस भी आरोपियों को नहीं पकड़ पा रही है। दूसरी तरफ दोनों गांव के कुछ गणमान्य लोग समझौता कराने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed