फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दिन दहाड़े महिला नेता के अपहरण की कोशिश

दिन दहाड़े महिला नेता के अपहरण की कोशिश

Tue, 26 Dec 2017 01:21 AM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
दिन दहाड़े महिला नेता के अपहरण की कोशिश
बागपत। एक पार्टी की महिला नेता को कार में डालकर अगवा करने का प्रयास किया। पहले उसके साथ छेड़छाड़ की गई। किसी तरह उसने भागकर अपनी जान बचाई। पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

पीड़ित महिला नेता ने दी तहरीर में बताया सोमवार को दोपहर के समय वह एक जनप्रतिनिधि के घर से अपने घर जा रही थी। शहर में एक नाले के पास एक युवक अपने तीन साथियों के साथ खड़ा था। आरोपी युवक ने सरेआम उसका हाथ पकड़ लिया और अपने साथ कार की ओर ले चलने लगा। उसके तीन साथी ओर आ गए। आरोपियों ने उसको कार में डाल लिया। वह साहस कर किसी तरह कार से कूद गई और शोर मचा दिया। इसके बाद अन्य लोग इकट्ठे हो गए। वहां से भागकर कोतवाली में पहुंची और पुलिस को वारदात की जानकारी दी। पीड़ित ने बताया आरोपी युवक जिम संचालक है। जो पिछले कई माह से उसे परेशान कर रहा है। उसके मोबाइल पर अश्लील कॉल करता है। विरोध करने पर धमकी देता है। आरोपियों ने उसका अपहरण करने का प्रयास किया है। आरोपियों से उसे जान का खतरा है। पीड़ित ने अपनी सुरक्षा कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधु ने बताया मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed