{"_id":"5a25a1f74f1c1b9e678bfa56","slug":"161512415735-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बामनौली में किसान ने जहर खाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बामनौली में किसान ने जहर खाया
Updated Tue, 05 Dec 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बामनौली गांव चकबंदी प्रक्रिया सही न होने से परेशान किसान ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे गंभीर हालत में सीएचसी बड़ौत लाया गया, वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया।
बामनौली गांव में चकबंदी प्रक्रिया त्रुटि पूर्ण होने के कारण गांव के किसान परेशान हैं और अधिकारियों के चक्कर काटते थक चुके हैं, लेकिन उन्हें कोई न्याय नहीं मिला। इसके चलते रविवार की शाम बामनौली के किसान कृष्णपाल पुत्र अजब सिंह ने चकबंदी प्रक्रिया से क्षुब्ध होकर जहरीला खा लिया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में सीएचसी बड़ौत में भर्ती कराया । वहां उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया। वह अस्पताल में चिल्ला कर कह रहा है कि चकबंदी प्रक्रिया के दौरान अधिकारियों ने उसकी जमीन ठीक प्रकार से नहीं नापी। वह शिकायत करता थक गया, अब आत्महत्या के अलावा उसके पास कोई चारा नहीं है। इस संबंध में एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं मिली है। यह मामला गंभीर है। वे इसे दिखवा रहे हैं।