फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   क्राइम ब्रांच की टीम व पुलिस ने संदिग्ध युवक दबोचा

क्राइम ब्रांच की टीम व पुलिस ने संदिग्ध युवक दबोचा

Mon, 20 Nov 2017 01:06 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच की टीम व पुलिस ने संदिग्ध युवक दबोचा
बड़ौत (बागपत)। पट्टी मेहर सर्कुलर रोड पर उस समय अफरातफरी मच गई। जब एक फॉर्च्युनरर चालक तीव्र गति से गाड़ी दौड़ाते हुए भागा। उसके पीछे पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम लगी थी। टीम ने उसे पकड़ लिया और कोतवाली ले गई।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि हरियाणा नंबर की एक फॅर्च्युनर कार बड़ौत की ओर आ रही है। उन्होंने उसका पीछा किया तो वह तीव्र गति से गाड़ी दौड़ाता हुआ छपरौली चुंगी से सर्कुलर रोड़ पट्टी चौधरान होते हुए पट्टी मेहर में भांग के ठेके के पास लगे जाम में फंस गया और पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया और चालक को हिरासत में ले लिया। गाड़ी का नंबर भी फर्जी संदिग्ध हो रहा है और पकड़े गये चालक से पुलिस पूछताछ कर रही है और उसका हरियाणा से आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। कोतवाली प्रभारी हरे राम यादव का कहना है कि गाड़ी और चालक को हिरासत में लिया है, लेकिन अभी इसमें कोई मामला प्रतीत नहीं हो रहा है। युवक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed