फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   महिला से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश, मुकदमा दर्ज

महिला से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश, मुकदमा दर्ज

Sun, 13 Aug 2017 01:08 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
महिला से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश, मुकदमा दर्ज
बागपत। रमाला थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़ित महिला ने रिपोर्ट में बताया कि वह अपने घर पर ताऊ को खाने देने के लिए गई थी। इसी दौरान वहां पर गांव के ही तीन युवक पहुंचे। आरोपी उसके साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करते हुए कपड़े फाड़ दिए। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग आ तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में आरोपी हरेंद्र, पवन और करन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। कार्यवाहक थाना प्रभारी रमेश चंद सिद्धू का कहना है कि विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगा।
विज्ञापन


अपहृत किशोरी की बरामदगी की मांग
बागपत। मवीकलां गांव से किशोरी 24 जुलाई को रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी। परिजनों ने गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक पर बहला-फुसलाकर किशोरी को ले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने अभी तक किशोरी को बरामद नहीं किया है। शनिवार को परिजनों ने कोतवाली पर पहुंचकर किशोरी की बरामदगी की मांग की है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि लड़की को जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed