{"_id":"5963d3124f1c1b33608b46c3","slug":"161499714322-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये निकालने के आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुपये निकालने के आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर
Updated Tue, 11 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। हरचंदपुर गांव में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक की जेब से रुपये निकालने के मामले में पीड़ित ने कहा पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। आरोपी उनको धमकी दे रहे हैं। हरचंदपुर गांव निवासी कर्म सिंह ने बताया 21 जून को करीब सात बजे उसके घर पर दो दोस्त आए। आरोपियों ने उसको शराब में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया था। आरोपी उसकी जेब से 29 हजार रुपये निकलकर ले गए थे। पांच जुलाई को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। आरोपी केस में समझौते का दबाव बना रहे हैं। उसने एसपी से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। एसपी डी प्रदीप कुमार ने कोतवाली पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन