फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बसी के जंगल से तितावी का बदमाश गिरफ्तार

बसी के जंगल से तितावी का बदमाश गिरफ्तार

Sun, 30 Jun 2019 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
बसी के जंगल से तितावी का बदमाश गिरफ्तार
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम बसी के जंगल में स्थित एक नलकूप से मुजफ्फरनगर के तितावी निवासी एक बदमाश को तमंचे के साथ दबोचा लिया।
शनिवार की रात्रि में दस बजे पुलिस को सूचना मिली क्षेत्र के ग्राम बसी के जंगल में स्थित एक नलकूप पर बदमाश बैठे हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा पुलिस फोर्स के साथ ग्राम बसी के जंगल स्थित नलकूप पर पहुंचे। उन्होंने नलकूप की घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोच लिया। पुलिस ने बदमाश के पास से एक तमंचा बरामद किया। जांच के दौरान पुलिस को नलकूप से शराब की खाली व कुछ भरी बोतलें भी मिली। इसके बाद पुलिस बदमाश को खेकड़ा कोतवाली में ले आयी। पकडे़ बदमाश से पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम शिवम निवासी ग्राम तितावी जनपद मुजफ्फरनगर बताया। कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा ने बताया कि बदमाश नलकूप पर किसी घटना को अंजाम देने के ठहरा हुआ था। इससे पहले वह घटना को अंजाम दे पाता उसे दबोच लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed