फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दोघट में मकान की छत से गिरकर महिला की मौत

दोघट में मकान की छत से गिरकर महिला की मौत

Sun, 30 Jun 2019 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
दोघट में मकान की छत से गिरकर महिला की मौत
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

कस्बे में शुक्रवार की रात में मकान की छत से गिरकर महिला की मौत हो गई। दिल्ली के अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

दोघट कस्बे की पट्टी तिरौसिया निवासी मोमिन ने बताया कि उसकी पत्नी मुरसीदा (55) परिवार के साथ शुक्रवार की रात्रि में मकान की छत पर सोई रही थी। रात्रि में वह शौच करने के लिए उठी। मकान की छत से नीचे उतरने के लिए चली तो उसका पैर छत से फिसल गया और वह पड़ोसी बबलू के मकान में जा गिरी। इससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी। वह बेहोश हो गई। पूरी रात पड़ोसी के मकान के आंगन में बेहोशी की हालत में पड़ी रही। शनिवार सुबह पड़ोसी बबलू पशुओं को चारा डालने के लिए उठे तो महिला को बेहोशी की हालत में खून से लथपथ पड़ा देखा। उसने महिला के परिजनों को आवाज लगाई। परिजन घायल अवस्था में महिला को मेरठ के अस्पताल में ले गए। वहां के चिकित्सकों ने उसे दिल्ली रेफर किया। परिजनों ने महिला को दिल्ली के अरविंद हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया। वहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। महिला के आठ बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed