फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गवाही से पहले सामुहिक दुष्कर्म पीड़ित किशोरी का अपहरण

गवाही से पहले सामुहिक दुष्कर्म पीड़ित किशोरी का अपहरण

Sun, 30 Jun 2019 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
गवाही से पहले सामुहिक दुष्कर्म पीड़ित किशोरी का अपहरण
बागपत। सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि गवाही से पहले आरोपियों ने कांधला के ईट भट्टे से उसका अपहरण कर ले गए। किशोरी के परिजनों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शिकायत की।
विज्ञापन

दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी के साथ 23 मई 2018 की रात में दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। उसकी अश्लील वीडियो बना ली थी। आरोपी युवक सोनू व अमजद के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया । यह मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। किशोरी की कोर्ट में गवाही होनी है। गवाही से पहले 23 मई को शामली के कांधला थाना क्षेत्र के एक गांव के ईंट भट्ठे से आरोपी बेटी का अपहरण कर ले गए। जहां बेटी अपनी बड़ी बहन के साथ रहती थी। परिजनों ने आरोपी सोनू, हारूण व फारूख के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि पुलिस ने अभी तक न तो बेटी को बरामद किया और न ही आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उसने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर बेटी की बरामदगी की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed