{"_id":"5d17bb7b8ebc3e3cc84a713b","slug":"156183639014-baghpat-news76","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की कनपटी पर रखा तमंचा, हत्या की दी धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे में महिला को तीन-चार लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। तमंचा कनपटी पर रखकर हत्या करने की धमकी दी। महिला का पति मर्डर के आरोप में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। महिला ने एएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी संतोष ने एएसपी को बताया कि दिल्ली के हरि नगर में छह माह पहले एक युवक की हत्या हुई । इसमें उसके पति नरेंद्र को पुलिस ने आरोपी बनाया । अब उसका पति दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। वह कस्बे में ही रहती है। शुक्रवार की रात में कस्बे का एक आपराधिक किस्त का व्यक्ति अपने तीन साथियों के साथ उसके घर में आया। उसके साथ गाली गलौच कर मारपीट की। कनपटी पर तमंचा रखकर मारने की धमकी दी। आरोपी जबरन उसके घर में रहना चाहते हैं। शोर मचाने पर हमलावर भाग गए। उसने एएसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। एएसपी रण विजय सिंह ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।