फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दोनों राज्यों के अधिकारियों ने खनन की पैमाईश की

दोनों राज्यों के अधिकारियों ने खनन की पैमाईश की

Sat, 29 Jun 2019 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
दोनों राज्यों के अधिकारियों ने खनन की पैमाईश की
बड़ौत (बागपत)। कोताना यमुना खादर में अवैध खनन की सीमा को लेकर चल रही शिकायतों पर हरियाणा की गन्नौर तहसील व राजस्व विभाग के अधिकारी व बड़ौत तहसील के राजस्व व जिला खनन अधिकारियों ने पूरे दिन पैमाइश की। काफी पैमाइश पूरी हो चुकी है अब 3 जुलाई को पुन: पैमाइश का कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

तहसीलदार प्रमोद कुमार ने बताया कि कोताना में बह रही यमुना में अवैध खनन की शिकायतें और सीमा विवाद की जांच के लिए बड़ौत तहसील से तहसीलदार प्रमोद कुमार, जिला खनन अधिकारी एसके मौर्य, सर्वे लेखपाल, कानूनगो व हरियाणा की गन्नौर तहसील के कानूनगो ओमकार दत्त, पटवारी सुरेंद्र सिंह, कोताना यमुना खादर में पैमाइश का कार्य किया। जो पूरा नहीं हो पाया और दोनों प्रदेश के अधिकारी 3 जुलाई को पुन: पैमाइश का कार्य करेंगे। तहसीलदार ने बताया कि सोनीपत के खनन ठेकेदारों ने खनन किया है उसकी एनजीटी में भी शिकायत की गई थी कि यूपी के हिस्से में खनन हुआ है। गत बृहस्पतिवार को दोनों राजस्व विभाग की टीमों ने सहमति जताई कि वे शुक्रवार को पैमाइश करेंगे। इसके आधार पर ही शुक्रवार को पैमाइश का कार्य किया गया।
विज्ञापन


विवाद की शिकायत पर की पैमाइश
बड़ौत। कोताना व खेड़ी प्रधान गांव यमुना खादर में अवैध रेत खनन को लेकर शिकायतें की जा रही थी और इसको लेकर तनाव का माहौल भी पैदा हो गया था। इसको लेकर ये पैमाइश का कार्य शुरू कराया गया है ताकि यह विवाद समाप्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed