{"_id":"5d13d04d8ebc3e3c8558e8d8","slug":"15615795785-baghpat-news17","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश के चलते युवक पर हमला, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी रेलवे फाटक पर सात-आठ युवकों ने रंजिश के चलते बाइक सवार युवक पर हमला किया। लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
बसा टीकरी गांव निवासी पंकज पुत्र धर्मवीर ने बताया कि दो माह पहले मीतली गांव में डीजे बजाने को लेकर गठीना गांव के एक युवक से झगड़ा हो गया । तभी से आरोपी उसके पीछे लगे हुए थे। बुधवार को वह बाइक पर सवार होकर अग्रवाल मंडी टटीरी में किसी काम से आया । जब वह रेलवे फाटक के पास पहुंचा तो सात-आठ युवकों ने उसे रोक लिया और लाठी डंडों से उसकी पिटाई है। वह लहूलुहान होकर गिर गया। उसके हाथ में भी फैक्चर हो गया। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।