फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पिस्टल लेकर ठगी करने निकला फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी पकड़ा

पिस्टल लेकर ठगी करने निकला फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी पकड़ा

Wed, 26 Jun 2019 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
पिस्टल लेकर ठगी करने निकला फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी पकड़ा
बागपत। शहर में फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर दो लोगों से हजारों रुपये ठगी करने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। उसके कब्जे से पुलिस का फर्जी आई कार्ड और पिस्टल बरामद हुई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

एसपी शैलेश कुमार पांडेय को कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि शहर में फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर एक युवक लोगों से रुपये की ठगी कर रहा है। एसपी ने आरोपी को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम बनाई। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। उसके पास से पुलिस का फर्जी आई कार्ड व पिस्टल बरामद हुई। आरोपी से पूछताछ के बाद कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार रोरिया ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी युवक बड़ौत के बड़का रोड का रहने वाला है। वह फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर बागपत में दिल्ली रोड पर स्थित एक होटल संचालक एवं एक कपड़ा शोरूम मालिक से हजारों रुपये ठग चुका है। पिस्टल लगाकर घूमता था। उसने पिस्टल अपने दोस्त से ली थी। पुलिस ने उसके दोस्त को भी हिरासत में लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed