फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जुआ खेलने से रोकने पर पत्नी को घर से निकाला

जुआ खेलने से रोकने पर पत्नी को घर से निकाला

Wed, 26 Jun 2019 01:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
जुआ खेलने से रोकने पर पत्नी को घर से निकाला
दोघट (बागपत)। थाना क्षेत्र के एक गांव में जुआ खेलने से रोकने पर पति ने पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसको लेकर गांव में पंचायत हुई, लेकिन पति ने पत्नी को रखने से इंकार कर दिया। महिला के भाई ने थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में एक सप्ताह पूर्व एक व्यक्ति को उसकी पत्नी ने जुआ खेलने से रोकने का प्रयास किया तो नाराज पति ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। सोमवार को महिला के परिजनों ने गांव में पंचायत बुलाई, लेकिन पंचायत में भी पति ने पत्नी को रखने से इंकार कर दिया। इसके बाद महिला के भाई ने थाने में तहरीर दी। भाई ने बताया कि महिला के चार बच्चे भी हैं। इस संबंध में एसओ रमेश सिंह सिंधु ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed