बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बे की रहने वाली महिला ने पति को बिना तलाक दिए तीसरी शादी कर ली। सात साल पूर्व पहले पति एवं 15 दिन पूर्व दूसरे पति को बिना तलाक दिए छोड़ दिया। दूसरे पति की शिकायत पर महिला हेल्प लाइन की टीम ने आरोपी महिला और उसके तीसरे पति को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस दोनों को न्यायालय में पेश करेगी।
महिला हेल्प लाइन टीम की क्षेत्रीय सुगमकर्ता रीता ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बे की महिला असम के गुहाटी की रहने वाली है। 10 साल पहले उसने कस्बे के एक युवक से शादी की । उससे उसके दो बच्चे हैं। तीन साल बाद उसे पहले पति को बिना तलाक दिए और उसके दोस्त से शादी कर ली । इससे भी उसको दो बच्चे हैं। 15 दिन पहले आरोपी महिला ने दूसरे पति को बिना तलाक दिए ही बागपत निवासी एक युवक से साथ चली गई और गाजियाबाद में तीसरे युवक के साथ कोर्ट मैरिज कर ली। दूसरे पति ने महिला हेल्प लाइन से आरोपी महिला का शिकायत की। शिकायत मिलते ही पुलिस टीम ने आरोपी महिला और उसके तीसरे पति को पकड़ कर कोतवाली पुलिस को सौंपा। पुलिस दोनों को न्यायालय में पेश करेगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।