फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मोहल्ला मुंडाला के लोगों ने सीओ कार्यालय को घेरा

मोहल्ला मुंडाला के लोगों ने सीओ कार्यालय को घेरा

Mon, 24 Jun 2019 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
मोहल्ला मुंडाला के लोगों ने सीओ कार्यालय को घेरा
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला मुंडाला निवासी किसान देवेंद्र हत्याकांड का खुलासा कराने की मांग को लोगों ने सीओ दफ्तर का घेराव कर सीओ से हत्या का खुलासा कराने की मांग की। सीओ ने उन्हें जल्द हत्याकांड का खुलासा कराने का आश्वासन दिया।
शहर के मोहल्ला मुंडाला निवासी किसान देवेंद्र 17 जून की शाम सात बजे लापता हुआ। जब वह देर रात्रि तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उसके फोन पर फोन किया तो उसका फोन बंद आया। परिजनों ने 18 जून को उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई । 19 जून को शाम चार बजे किसान का शव ग्राम डूंडाहेडा मार्ग स्थित एक किसान के खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद किसान के शव का अंतिम संस्कार किया। किसान के भतीजे सरविंद धामा ने खेकड़ा कोतवाली में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। हत्याकांड के छह दिन बाद भी पुलिस हत्यारों का सुराग नहीं लगा सकी।
विज्ञापन

रविवार को मृतक किसान के परिजन व मोहल्ले के सैकड़ों लोग इकट्ठा होकर खेकड़ा कोतवाली में पहुंचे। वहां उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय का घेराव किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप सिंह से मिलकर हत्याकांड का अविलंब खुलासा कराने एवं हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा पुलिस की कई टीम हत्या का खुलासा करने में लगी है। इस दौरान सुभाष धामा, यशपाल सिंह, सोमपाल, ओमपाल सिंह, देवराम, भूरा, शोभाराम, मनोज, विनोद धामा, सुखपाल सिंह, बलेराम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed