Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Traffic jam on Kanpur Road; vehicles inched along

Lucknow News: कानपुर रोड पर जाम, रेंगते रहे वाहन

Fri, 06 Nov 2026 01:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Traffic jam on Kanpur Road; vehicles inched along
कानपुर रोड पर बृहस्पतिवार को लगा जाम। 
सरोजनीनगर। यातायात का दबाव बढ़ने से बृहस्पतिवार देर शाम शहीद पथ तिराहे के पास कानपुर रोड पर भीषण जाम लग गया। दो घंटे तक वाहन रेंगते रहे। रात करीब नौ बजे के बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार देर शाम करीब सात बजे कानपुर से लखनऊ आने वाली पटरी पर जाम लगना शुरू हुआ। कुछ ही देर में लखनऊ से कानपुर जाने वाली पटरी पर भी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दोनों ओर दो किलोमीटर तक वाहन फंसे रहे। यातायात पुलिसकर्मियों ने जाम खुलवाने का प्रयास किया। हालांकि, वाहनों की लगातार संख्या बढ़ने के कारण स्थिति संभल नहीं सकी।
विज्ञापन

जाम का असर वीआईपी तिराहे तक पहुंच गया। इससे एयरपोर्ट आने-जाने वाले यात्रियों को भी काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा। नादरगंज तिराहे पर इंडस्ट्रियल एरिया से आने वाले वाहन भी सड़क पर फंसे रहे। शाम आठ बजे के बाद स्थिति और गंभीर हो गई। इसके बाद सरोजनीनगर थाने की पुलिस सड़क पर उतरी, लेकिन जाम से राहत नहीं मिली। राहगीरों के साथ ही एंबुलेंस भी जाम का शिकार हुई। धीरे-धीरे रात नौ बजे के बाद हालात सुधरे।

कानपुर रोड पर बृहस्पतिवार को लगा जाम। 

कानपुर रोड पर बृहस्पतिवार को लगा जाम। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed