{"_id":"6aecdf55044e57e05b0b053e","slug":"firing-after-a-dispute-in-duari-one-injured-due-to-bullet-injury-kanpur-news-c-220-1-akb1007-151698-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दुआरी में विवाद के बाद फायरिंग, गोली लगने से एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दुआरी में विवाद के बाद फायरिंग, गोली लगने से एक घायल
Fri, 06 Nov 2026 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के दुआरी गांव में बृहस्पतिवार को रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद फायरिंग हो गई। इसमें एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती करवाया गया है। वहां से डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
दुआरी निवासी आशीष सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम चार बजे के करीब वह चाचा शिशुपाल सिंह के साथ गांव के बाहर ईंट-भट्ठे के पास खड़े थे। आरोप है कि तभी वहां आए बाइक सवार लोग उससे रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर एक युवक ने तमंचा निकाल कर उसके ऊपर फायर कर दिया। पीठ में गोली लग जाने से आशीष घायल हो गया।
भट्ठे पर मौजूद मजदूरों को शोर मचाते हुए मौके पर आता देख आरोपी मौके से भाग निकले। परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी गजनेर ले गए। वहां डॉ. मुकेश ने प्राथमिक उपचार के बाद उसको मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। शिशुपाल सिंह ने बताया कि रंजिश के चलते आरोपी आए दिन उसके परिवार को परेशान करते हैं।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन कर आसपास के लोगों से पूछताछ की है। गजनेर थानाध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि विवाद के बाद फायरिंग किए जाने में एक युवक घायल हुआ है। आरोपियों की तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं। अभी घायल की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।