फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दुकानदार कार्रवाई को मांगों को कोतवाली पहुंचे, आक्रोश जताया

दुकानदार कार्रवाई को मांगों को कोतवाली पहुंचे, आक्रोश जताया

Sun, 23 Jun 2019 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
दुकानदार कार्रवाई को मांगों को कोतवाली पहुंचे, आक्रोश जताया
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली रोड स्थित केशव स्टीकर सेंटर के मालिक को बृहस्पतिवार की रात्रि स्कार्पियों कार सवार युवकों ने मारपीट कर अधमरा कर दिया और हजारों की नगदी व सोने की चेन लूट ली थी, इस मामले में कार्रवाई को लेकर शनिवार को दुकानदार कोतवाली पहुंचे और आक्रोश जताया। कोतवाल ने कहा कि शीघ्र ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा, तब जाकर वे वहां से चले गए।
विज्ञापन

केशव कुमार पुत्र सूरत सिंह की दिल्ली रोड पर केशव स्टीकर की दुकान है। बृहस्पतिवार की रात्रि में वे दुकान बंद कर दुकान से चलने लगे तो उनकी दुकान के बाहर ही एक स्कार्पियों कार में छह युवक बैठे थे, उन्होंने केशव के साथ गाली-गलौच कर मारपीट कर घायल कर दिया और उससे 47 सौ रुपये की नगदी व सोने की चेन छीनकर भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्कार्पियों कार की तलाश की, लेकिन वे नहीं मिले। केशव ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने घायल का सीएचसी पर मेडिकल परीक्षण कराया है, लेकिन इसमेें कार्रवाई न होने पर शनिवार को काफी संख्या में दुकानदारों ने आक्रोश जताया और कार्रवाई की मांग की। इस पर कोतवाल राकेश सिंह ने कहा कि इस घटना में शामिल आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिशें दी जा रही है और शीघ्र ही पकड़ लिए जाएंगे। इस अवसर पर मिंटू, बबलू, भालूराम, गोपाल, सूरत, इस्लाम, नसीम, जोगेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed