फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या की कोशिश

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या की कोशिश

Sun, 16 Jun 2019 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या की कोशिश
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। गौरीपुर मीतली गांव में सास से विवाद होने के बाद महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

गौरीपुर मीतली गांव निवासी 30 वर्षीय महिला का अपनी सास से विवाद हो गया । कहासुनी होने के बाद सास मंदिर चली गई। इसके बाद महिला ने मकान की ऊपर मंजिल पर बने कमरे मेें पंखे पर चुनरी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सास मंदिर से लौटी तो उसे बहू नहीं मिली। उसने ऊपर कमरे में जाकर देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा तोड़कर महिला को फांसी के फंदे से उतारा। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। चौकी प्रभारी शिव शंकर ने बताया कि महिला ने गृह कलह के चलते आत्महत्या की कोशिश की है। महिला के होश में आने पर बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed