{"_id":"5cfc0e29bdec22075a3bf1d0","slug":"156002254517-baghpat-news95","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीतली में छेड़छाड़ से तंग परिवार ने घर छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बागपत। मीतली गांव में छेड़छाड़ के तंग आकर ई रिक्शा चालक का परिवार पलायन कर गया। गांव का ही एक युवक आए दिन उसकी पत्नी से छेड़छाड़ करता है। विरोध करने पर दंपती के साथ कई बार मारपीट की। पीड़ित ने एएसपी से शिकायत की। एएसपी ने सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पीड़ित ने वापस गांव जाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
मीतली गांव निवासी मनोज कुमार ई रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। उसके पांच बच्चे हैं। शनिवार को ई रिक्शा में घर का सामान व परिवार को लेकर एसपी दफ्तर पहुंचा। एएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव का ही एक युवक किसी भी समय उसके घर में घुस जाता है और उसकी पत्नी से छेड़छाड़ करता है। विरोध करने पर मारपीट भी करता है। एक जून की रात में करीब 10 बजे आरोपी घर में घुसा और उसकी पत्नी से जबरदस्ती करने लगा। जब वह बचाव में आया तो उसके साथ भी मारपीट की। आरोपी मारने की धमकी देकर चला गया। आरोपी के डर से उन्होंने घर छोड़ दिया है। अब गांव में नहीं जाएंगे। मकान भी बेच देंगे। पुलिस भी उनकी कोई मदद नहीं कर रही है। अब वह गांव वापस नहीं जाएगा। यदि वापस गया तो आरोपी युवक उसे मार देगा। एएसपी रण विजय सिंह ने परिवार को पूर्ण सुरक्षा का भरोसा दिलाया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोतवाली पुलिस को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।