{"_id":"5cfab886bdec2207853481b9","slug":"155993510314-baghpat-news73","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की गोली एक लाख के इनामी समेत दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस की गोली एक लाख के इनामी समेत दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संशोधित... इनाम दो थानों में 50-50 हजार का है।
बरेली के लिए भी...
पुलिस की गोली से इनामी सहित दो घायल
- चांदीनगर क्षेत्र में हुई मुठभेड़, बाइक पर सवार थे बदमाश
- दोनों के पैर में गोली लगी, पुलिस ने बरामद किए दो पिस्टल
फोटो संख्या-
अमर उजाला ब्यूरो
चांदीनगर (बागपत) । एसटीएफ, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और बागपत पुलिस की चांदीनगर थाना क्षेत्र के खट्टा प्रहलादपुर नहर के पास पुलिस और बाइक सवार दो बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। बदमाशों के पास से दो पिस्टल बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया बदमाश बरेली के सोनू ठाकुर पर दो थानों में 50-50 हजार रुपये का इनामी घोषित है। दोनों बदमाशों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। एएसपी रणविजय सिंह का कहना है कि जानकारी जुटाई जा रही है।
शुक्रवार रात करीब 11 बजे चांदीनगर थाने की पुलिस गश्त कर रही थी। खट्टा प्रहलादपुर नहर के पास बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। युवकों ने बाइक दौड़ा दी। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। एसओ चांदीनगर उमेश रोरिया ने बताया कि पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों युवकों को दबोच लिया। दोनों के पैर में गोली लगी है। घायलों में बरेली का एक लाख रुपये का इनामी सोनू ठाकुर भी है। दूसरे बदमाश का नाम मनोज उर्फ मलखान बताया गया है, वह सिहानी का रहने वाला है। देर रात पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसओ का कहना है कि दोनों से पूछताछ की जा रही है। दोनों बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए जा रहे थे।