फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   No trace found of young man missing after dispute over a romantic affair.

Gorakhpur News: प्रेम प्रसंग में विवाद के बाद लापता युवक का नहीं लगा सुराग

Sun, 06 Sep 2026 02:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
No trace found of young man missing after dispute over a romantic affair.
जगतबेला। चिलुआताल थाना क्षेत्र के शेरपुर चमराहे गांव के पुरवा टोला निवासी 25 वर्षीय संदीप के लापता होने के दो दिन बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कर तलाश तेज कर दी है। जांच के दौरान सामने आया कि लापता होने के बाद संदीप ने ऑडियो संदेश के जरिये खुद को मारकर फेंके जाने की बात कही थी। इसके बाद उसे मजनू चौराहा और गांव के पश्चिम स्थित स्कूल के पास देखे जाने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन

परिजन के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे से संदीप का पता नहीं चला। काफी तलाश के बाद भी जब वह नहीं मिला तो उसके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन फोन बंद मिला। इसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की पूछताछ में यह भी सामने आया है कि लापता होने के बाद संदीप की मौजूदगी मजनू चौराहा और गांव के पश्चिम स्कूल के पास बताई गई है। पुलिस इन स्थानों के आसपास की गतिविधियों और लोगों से मिली जानकारी के आधार पर उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि युवक की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। जांच में युवक की ओर से ऑडियो संदेश भेजे जाने की जानकारी मिली है, जिसमें उसने मारकर फेंके जाने की बात कही थी। बाद में उसके दो स्थानों पर देखे जाने की जानकारी भी मिली है। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed