{"_id":"6a9c82b0fe50f21b3b05b19a","slug":"refinery-naphtha-theft-case-all-nine-accused-including-the-station-superintendent-granted-bail-panipat-news-c-244-1-pnp1001-163646-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिफाइनरी नेफ्था तेल चोरी मामला : स्टेशन अधीक्षक समेत सभी नौ आरोपियों को मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिफाइनरी नेफ्था तेल चोरी मामला : स्टेशन अधीक्षक समेत सभी नौ आरोपियों को मिली जमानत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। पानीपत रिफाइनरी के अंदर ट्रेन वैगन से नेफ्था तेल चोरी के बहुचर्चित मामले में आरपीएफ द्वारा गिरफ्तार किए गए बोहली स्टेशन अधीक्षक समेत सभी नौ आरोपियों ने शनिवार को अदालत से जमानत मिल गई। इस मामले का मुख्य आरोपी मनोज जैन पहले ही अग्रिम जमानत ले चुका था।
आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि मामले की 19 अगस्त को मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। वारदात के वक्त पकड़े गए टैंकर से मिले एक संदिग्ध मोबाइल फोन की कॉल डिटेल के जरिए इस पूरी साजिश में शामिल सफेदपोशों और कर्मचारियों के चेहरे बेनकाब होने लगे थे। इसी कड़ी में आरपीएफ ने 25 अगस्त को कार्रवाई करते हुए बोहली के स्टेशन अधीक्षक गोविंद नारायण मीणा, विनीत कुमार और चंदन को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था। गहन पूछताछ में सामने आया कि बोहली स्टेशन मास्टर और प्वाइंट्स मैन ने ही स्टेशन अधीक्षक को चोरी के इस खेल में शामिल किया था। इसके बाद अधिकारियों व कर्मचारियों ने मिलकर वैगन से सीधे तेल निकालने की योजना बनाई, जिसे आरपीएफ की सतर्कता ने नाकाम कर दिया। थाना प्रभारी दिनेश मीणा ने बताया कि इस मामले में छह और आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने जमानत ले ली है। इस मामले में आगे भी जांच की जा रही है।