{"_id":"5cf81a25bdec22071212e7d8","slug":"15597634872-baghpat-news32","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलाना में सांप्रदायिक झगड़े की अफवाह पर दौड़ी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सिलाना में सांप्रदायिक झगड़े की अफवाह पर दौड़ी पुलिस
छपरौली (बागपत)। सिलाना गांव में ईद के दिन नाली सफाई के विवाद को लेकर दो समुदाय की महिलाओं में मारपीट हुई। सांप्रदायिक झगड़े की अफवाह से पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो मामला नाली विवाद का निकला। पुलिस दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर थाने ले गई। देर शाम दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
सिलाना गांव में तनसीर और मनोज के मकान आमने-सामने है। बुधवार को ईद के दिन दोनों परिवार की महिलाओं में नाली सफाई को लेकर मारपीट हो गई। दोनों समुदाय के लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी ने पुलिस को सांप्रदायिक झगड़े की सूचना दे दी। सांप्रदायिक झगड़े की अफवाह से पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना पर डायल 100 एवं थाना पुलिस पहुंची। झगड़ा कर रही महिलाओं को समझाकर शांत किया। मामला नाली विवाद का मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस दोनों लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। देर शाम गांव के प्रबुद्ध लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। थानाध्यक्ष बचन सिंह सिरोही ने बताया कि सांप्रदायिक झगड़े की सूचना झूठी निकली। नाली विवाद को लेकर महिलाओं में झगड़ा हुआ था। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।