फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सुरक्षा में सेंधमारी, बजरंगी के हत्यारोपी सुनील राठी के अपहरण का गूंज

सुरक्षा में सेंधमारी, बजरंगी के हत्यारोपी सुनील राठी के अपहरण का गूंज

Sun, 02 Jun 2019 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
सुरक्षा में सेंधमारी, बजरंगी के हत्यारोपी सुनील राठी के अपहरण का गूंज
बागपत। तिहाड़ जेल से सुरक्षा के बीच पैरोल पर टीकरी ले जाए जा रहे पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के आरोपी सुनील राठी के सुरक्षा घेरे में उसके परिचित घुस गए। इसी दौरान राठी का कार सहित अपहरण और हमले का शोर मच गया। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ट्यौढ़ी गांव के पास पुलिस ने राठी की गाड़ी के साथ चल रही पांच निजी गाड़ियों को पकड़ लिया। साथ ही 20 युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले गई। पूछताछ में पकड़े गए लोग राठी के परिचित ही निकले। राठी के बागपत से जाने के बाद पुलिस ने इनको छोड़ दिया ।
विज्ञापन

जिला कारागार में नौ जुलाई 2018 को पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या में टीकरी के सुनील राठी को नामजद किया। वर्तमान समय में राठी दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। शनिवार को न्यायालय से सुनील राठी को परिजनों से मिलने के लिए सात घंटे का पैरोल मिला। तिहाड़ जेल से दिल्ली पुलिस के सुरक्षा घेरे में राठी को पुलिस दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से होते हुए टीकरी लेकर जा रही थी। सुबह 10 बजे के लगभग ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर मवी कलां मिली टोल से राठी की गाड़ी के पीछे पांच गाड़ियां चल पड़ी। पुलिस को संदेश हुआ। इस बीच राठी के अपहरण का शोर मच गया। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर चेकिंग शुरू करा दी। बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के ट्यौढ़ी गांव के पास एएसपी रण विजय सिंह ने फोर्स के साथ गाड़ियों की चेकिंग शुरू की। पुलिस ने राठी की गाड़ी के पीछे चल रही पांचों गाड़ियों को कब्जे में लेकर 20 युवकों को हिरासत में लिया और पुलिस लाइन ले गई। पकड़े गए युवकों से पूछताछ के बाद पता चला कि यह सभी राठी से मिलने के लिए टीकरी जा रहे हैं। राठी की सुरक्षा को लेकर वे उसके पीछे चल रहे हैं। एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि राठी के अपहरण की कोई साजिश नहीं थी। सुरक्षा की दृष्टि से चेकिंग की गई । पांच गाड़ियों को पकड़ कर 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है। सभी का सत्यापन कराया गया। राठी के तिहाड़े जेल चले जाने के बाद पकड़े गए लोगों को छोड़ दिया।
विज्ञापन


इन युवकों को पकड़कर पुलिस ने की पूछताछ

बागपत। एएसपी ने बताया कि सुनील राठी की गाड़ी के पीछे निजी गाड़ियां लेकर चलने वाले अंकित धामा, लविश, कनिष्क चौहान, उपेंद्र धामा, गगन धामा, गौरव धामा, सुनील नागर, राहुल त्यागी, संदीप, मुकेश त्यागी, राम, सौरभ राठी, जयंत, विजय, सचिन शर्मा, आशीष, रोहित, गणेश, सनोज, रोबिन, अन्नू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिहाड़ से सात घंटे की पैरोल पर घर पहुंचा राठी

दोघट । पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के आरोपी सुनील राठी ने मां राजबाला की बीमारी के लिए अदालत में पैरोल की अर्जी दाखिल की। शनिवार को न्यायालय से सुनील राठी को सात घंटे का पैरोल मंजूर हुआ। दिल्ली की तिहाड़ जेल से शनिवार को सुनील राठी पुलिस सुरक्षा के घेरे में दोपहर 12 बजे टीकरी कस्बे में अपने घर पहुंचा। राठी के घर पर परिजनों ने हवन कराया। राठी ने सबसे पहले मां राजबाला चौधरी से मुलाकात की। इसके बाद उससे मिलने पहुंचे लोगों से मंत्रणा की। भीड़ बढ़ी तो राठी परिवार से मिलने चौबारे में पहुंच गया। परिवार के अलावा यहां भी उससे मिलने वालों का तांता लगा रहा। शाम पांच बजकर पांच मिनट पर राठी को दिल्ली पुलिस वापस लेकर चली गई।

टीकरी में सख्त निजी सुरक्षा में रहा राठी

दोघट। सुनील राठी घर में मौजूद था, लेकिन घर के दरवाजे पर प्राइवेट सुरक्षा का कड़ा इंतजाम था। मोबाइल और कैमरे प्रतिबंधित कर दिए गए। मीडियाकर्मी पहुंचे तो उन्हें बाहर ही रोक दिया गया। सुनील ने खुद फोटो खिंचवाने से मना कर दिया। यही नहीं, साथ आए पुलिसकर्मी भी कैमरों से बचते रहे।


कई राज्यों में चलते हैं राठी के इशारे

बागपत। जिला जेल में नौ जुलाई को पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की गोली मारकर हत्या की। जेल में बंद राठी पर हत्या करने का आरोप लगा। इसके बाद उसे तिहाड़ जेल दिल्ली में शिफ्ट किया। इससे पहले सुनील राठी के पिता नरेश राठी की कस्बे में रंजिश के चलते हत्या की। इसके बाद दूसरे पक्ष के महक सिंह और मोहकम सिंह की हत्या में सुनील राठी को नामजद किया । इस केस में उसे सजा हुई है। उत्तराखंड में चीनू पंडित के साथ गैंगवार हुई। रुड़की में चीनू पंडित पर हुए हमले में पंडित गैंग के तीन लोग मारे गए । इस मामले में सुनील का नाम आया। यही नहीं, बागपत से अमित उर्फ भूरा की फरारी के मामले में भी राठी का नाम आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed