{"_id":"5cf0311bbdec22071a389bf4","slug":"155924513019-baghpat-news83","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलड़ा के दो सगे भाई तीन दिन से लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। पलड़ा गांव से लापता दो सगे भाइयों का तीन दिन बाद भी सुराग नहीं लग पाया है। मां ने दोनों बेटों के लापता होने की तहरीर दी है। पुलिस ने बच्चों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
पलड़ा निवासी रुखसाना ने बताया कि उसका पति ट्रक चालक है। जो बाहर रहकर गाड़ी चलाता है। वह गांव में रहकर अपने बच्चों की देखरेख करती है। तीन दिन पहले उसका नौ वर्षीय बेटा साहिल और आठ वर्षीय सुहान घर के बाहर गली में खेल रहे थे। कुछ देर बाद दोनों लापता हो गए। उन्होंने दोनों बच्चों की तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। उसने थाने में दोनों बच्चों के लापता होने की तहरीर दी। महिला ने बताया कि चार दिन पूर्व उसका परिवार की महिलाओं से झगड़ा भी हो गया था। पुलिस ने गांव में पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। पुलिस बच्चों की तलाश में जुट गई है। एसओ अजय शर्मा ने बताया कि दोनों बच्चों की तलाश की जा रही है। जल्दी ही सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।