{"_id":"5cf03012bdec22076100cb37","slug":"15592448651-baraut-news14","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में चढ़ते समय व्यक्ति का पैर फिसला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्रेन में चढ़ते समय व्यक्ति का पैर फिसला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में चढ़ते समय गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया है। व्यक्ति की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक देवी सिंह कश्यप पुत्र महावीर सिंह कश्यप उम्र 52 निवासी मोहम्मदपुर राय सिंह तहसील बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर शामिल है। वह बृहस्पतिवार को नगर के रेलवे स्टेशन पर खड़ा होकर दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहा था। जैसे ही दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 51909 स्टेशन पर पहुंची और वहां से चलने लगी तो देवी सिंह अत्यधिक भीड़ होने के कारण ट्रेन में नहीं चढ़ सका और पैर फिसलने की वजह से ट्रेन की चपेट में आने से घायल हो गया। इस दौरान स्टेशन पर मौजूद समाजसेवी व भूतपूर्व सैनिक सुभाष चंद कश्यप ने साहस का परिचय देकर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ को हटाकर देवी सिंह को ट्रेन के नीचे से निकाला और इसकी सूचना जीआरपी व 108 एंबुलेंस को दी। सूचना पर सीओ महिपाल सिंह यातायात पुलिस गाजियाबाद जीआरपी के साथ स्टेशन पर ही मय गाड़ी के साथ पहुंचे और समाजसेवी सुभाष चंद कश्यप की मदद से देवी सिंह को सीएचसी में भर्ती कराया, वहां से उसे मेरठ रेफर किया, लेकिन बीच रास्ते में ही देवी सिंह ने दम तोड़ दिया। सूचना पर देवी सिंह का बेटा सतेंद्र कश्यप मौके पर पहुंचा। इस हादसे की सूचना के बाद देवी सिंह के परिजनों में कोहराम मचाया है।