फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सिंघावली अहीर थाने के पास गोकशी की घटना का खुलासा

सिंघावली अहीर थाने के पास गोकशी की घटना का खुलासा

Wed, 29 May 2019 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
सिंघावली अहीर थाने के पास गोकशी की घटना का खुलासा
अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर थाने के पास दस दिन पहले हुई गोकशी की घटना का खुलासा किया। आरोपियों ने आवारा गोवंशीय पशुओं का कटान किया था। मांस को मुरादनगर बेच दिया था। आरोपियों की निशानदेही पर कटान में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद किए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेज दिया। पांच आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन

19 मई को सिंघावली अहीर थाने के पास ईख के खेत में गोकशी की घटना हुई थी। पांच-छह गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिले थे। हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने हंगामा किया था। थानाध्यक्ष उमेश कुमार पांडेय ने बताया कि सोमवार की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पिलाना भट्ठे के पास चेकिंग शुरू की। पुलिस को देखकर कार सवार लोग भागने लगे, लेकिन ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस उन्हें थाने ले गई। पकड़े गए इंतजार उर्फ भूषण पुत्र शेरद्दीन निवासी पांची थाना चांदीनगर, राशिद पुत्र गाजू, शहजाद उर्फ तोपची पुत्र शब्बीर निवासी मुरादनगर ने गोकशी की घटना को कबूल कर दिया। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि 19 मई की रात में गाड़ी में आवारा गोवंशीय पशुओं को लाद कर सिंघावली अहीर थाने के पास ईख के खेत में पहुंचे। यहां पर पशुओं का कटान किया। मांस को कार से मुरादनगर ले जाकर बेच दिया था। उनका बड़ा गिरोह है। गांव में घूमने वाले आवारा गोवंशीय पशुओं को इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर देते और गाड़ी में लादकर ले जाते है। गिरोह में कई लोग शामिल हैं। पुलिस को अपने साथियों के नाम भी बता दिए। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मेरठ जनपद के विभिन्न थानों में गोकशी के कई मुकदमे दर्ज हैं। उनके कब्जे से कार, कटान करने वाले धारदार हथियार बरामद किए। उनके पांच साथी अभी फरार हैं। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed