फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुलिस ने गांजा तस्कर पकड़ा, 25 किलो बरामद

पुलिस ने गांजा तस्कर पकड़ा, 25 किलो बरामद

Tue, 28 May 2019 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने गांजा तस्कर पकड़ा, 25 किलो बरामद
बागपत।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने चमरावल रोड से चेकिंग के दौरान गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 25 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि गिरोह के सदस्य आंध्र प्रदेश और बिहार राज्य से गांजा की तस्करी कर दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में सप्लाई करते हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया।

सीओ सिटी ओमपाल सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की कि चमरावल रोड से एक व्यक्ति गांजा लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने चमरावल रोड पर चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान टीम को एक व्यक्ति सिर पर बोरा लेकर आता हुआ मिला। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके पास से 25 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पकड़ा गया तस्कर कल्लू उर्फ आसिफ पुत्र इंतजार निवासी कोर्ट रोड ईदगाह के पास बागपत का रहने वाला है। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि यह एक गिरोह है। इसमें आठ से दस लोग काम कर रहे हैं। आंध्र प्रदेश और बिहार राज्य से ट्रकों के टायर, म्यूजिक सिस्टम, स्कूटी से गांजा को लाते हैं। लोनी से अलग-अलग लोगों को दिल्ली और एनसीआर में सप्लाई करने के लिए दिया जाता है। पकड़े गए गांजा की कीमत ढाई लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed