{"_id":"5ce995aebdec22072a553fd9","slug":"15588121286-baghpat-news171","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोघट के मैन बाजार में युवक ने पिस्टल से की फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दोघट के मैन बाजार में युवक ने पिस्टल से की फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
कस्बे के मैन बाजार में बाइक सवार युवक ने दिन दहाड़े पिस्टल से फायरिंग की। गोलियों की आवाज सुनकर व्यापारियों में दहशत फैल गई। दुकान के शटर में गोली लगी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की तलाश की, लेकिन वह हाथ नहीं लग सका। व्यापारियों ने बाजार मेें पुलिस कर्मी तैनात करने की मांग की।
कस्बा दोघट में शनिवार को एक व्यापारी के परिवार में मौत हुई। इसके बाद व्यापारियों ने बाजार बंद किया। इसी समय बाइक सवार युवक ने बाजार में दिन दहाड़े पिस्टल से फायरिंग कर दी। एक गोली दुकान के शटर में लगी गई। गोलियों की आवाज सुनकर व्यापारियों में दहशत फैल गई। आरोप आराम से भाग निकला। घटना स्थल लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाश की, लेकिन वह हाथ नहीं लग सका। बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी युवक पिस्टल से फायरिंग करता हुआ कैद हो गया। पुलिस फुटेज से आरोपी की पहचान करने में लगी हुई है। घटना के बाद से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। उन्होंने बाजार में पुलिस फोर्स तैनात करने की मांग की। थानाध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर लेकर नहीं आया है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी। आरोपी युवक का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।