{"_id":"5ce84271bdec22074407e88e","slug":"15587252844-baghpat-news110","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवीकलां में मकान पर पथराव, परिवार को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मवीकलां गांव में बृहस्पतिवार की रात मस्जिद में नमाज अदा करने के दौरान कूलर लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसी को लेकर घर पहुंचने के बाद एक पक्ष ने परिवार पर पथराव किया। लाठी-डंडों से पिटाई की। झगड़े में पांच लोग घायल हो गए। घायलों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। मवीकलां गांव निवासी सलाऊद्दीन ने बताया कि वह बृहस्पतिवार की रात मस्जिद में नमाज अदा करने गया था। मस्जिद में नमाजियों पर कूलर लगाने को लेकर एक व्यक्ति से उसका विवाद हो गया। नमाज अदा करने के बाद वह घर चला गया। इसी समय जवाल हसन पक्ष के लोगों ने मकान पर पथराव शुरू कर दिया। अंदर घुसकर लाठी-डंडों से उनकी पिटाई की। झगड़े में सलाऊद्दीन, रिहाना, मेहरद्दीन, इकबाल, राजुद्दीन घायल हो गए। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। शुक्रवार की सुबह घायलों ने कोतवाली पहुंचकर आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।