{"_id":"5ccf3b9abdec2207073c447c","slug":"151557085082-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुत्री की बरामदगी को परिजनों ने कोतवाली घेरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुत्री की बरामदगी को परिजनों ने कोतवाली घेरी
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
शहर के एक मोहल्ले के महिला और पुरुषों ने कोतवाली में पहुंच कोतवाली का घेराव कर पुलिस से अपहृत किशोरी को अविलंब बरामद कराने की मांग की। किशोरी की बरामदगी न होने पर कोतवाली में धरना देने की चेतावनी दी।
शहर के एक मोहल्ले से दो दिन पहले एक 16 वर्षीय किशोरी रहस्मय ढंग से लापता हो गई । किशोरी के परिजनों ने खेकड़ा कोतवाली में शहर के एक युवक पर उसे बहला फुसला भगाकर ले जाने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी और पुलिस से पुत्री को बरामद कराने की मांग की। तहरीर लेने के बाद से ही पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी है। पुलिस अभी तक किशोरी का सुराग नहीं लगा सकी। रविवार को किशोरी के परिजन एवं मोहल्ले के लोग एकत्र होकर खेकड़ा कोतवाली में पहुंचे। वहां उन्होंने कोतवाली का घेराव कर जमकर हंगामा काटा और कहा पुलिस उनकी पुत्री को बरामद करने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार से किशोरी को अविलंब बरामद कराने की मांग की। जल्द ही किशोरी की बरामदगी न होने पर कोतवाली में धरना देने की चेतावनी दी। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने किशोरी को जल्द बरामद कराने का आश्वासन दिया।