फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हंगामे के चलते बैंरग लौटी नागपुर पुलिस

हंगामे के चलते बैंरग लौटी नागपुर पुलिस

Fri, 01 Mar 2019 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
हंगामे के चलते बैंरग लौटी नागपुर पुलिस
बड़ौत (बागपत)। महाराष्ट्र नागपुर रेलवे थाने की पुलिस चोरी हुए मोबाइल की लोकेशन पर बड़ौत कोतवाली पहुंची और कुछ मोबाइल विक्रेताओं को बुलाकर पूछताछ की। इस सूचना पर मोबाइल एसोसिएशन के पदाधिकारी कोतवाली पहुंचे और उन्होंने हंगामा किया। बाद में नागपुर पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के नागपुर के रेलवे पुलिस के हेडकांस्टेबल प्रमोद के नेतृत्व में कोतवाली पहुंची। बताया कि 2017 में दिल्ली निवासी सुरेंद्र का रेलवे से बैग चोरी हुआ था, जिसमें पांच मोबाइल व 12 हजार रुपये थे। यह मामला नागपुर थाने पर दर्ज कराया था। चोरी हुए मोबाइल के ईएमआई नंबर से उनकी लोकेशन बड़ौत क्षेत्र में मिली तो उन्होंने वहां दबिश दी और कुछ मोबाइल विक्रेताओं को कोतवाली बुलाकर मोबाइल लौटाने का दबाव बनाया। इसकी भनक एसोसिएशन के पदाधिकारियों को लगी तो वे कोतवाली पर पहुंचे और हंगामा किया। बाद में नागपुर पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed