{"_id":"5c61d0bbbdec2211b705fc00","slug":"151549914299-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों में शीतल पेय की बोतलों में बिक रही शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानों में शीतल पेय की बोतलों में बिक रही शराब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिले में कई दुकानों पर अवैध शराब बिक्री की जा रही है। दिन ढलते ही कुछ दुकानों में जाम छलकने लगते हैं। कोल्ड ड्रिंक की बोतलों में भरकर मिलावटी शराब बेेची जा रही है।
पुलिस ने जनपद में मिलावटी और अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस को शिकायत मिली है कि कुछ दुकानों पर अवैध शराब बिक्री का बड़ा कारोबार चल रहा है। दुकानदार कोल्ड ड्रिंक की बोतलों में मिलावटी शराब भरकर बेचते हैं। बड़ौत, बागपत, खेकड़ा समेत कई गांवों में कुछ दुकानों में अवैध शराब बेची और पिलाई जा रही है। बस स्टैंड, शराब के ठेकों के आसपास अवैध शराब की दुकानें चल रही है। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि थाना पुलिस दुकानों को चिन्हित कर कार्रवाई करेगी। पुलिस अवैध शराब के खिलाफ दिन रात अभियान चला रही है।
पुलिस ने 174 लीटर शराब पकड़ी
बागपत। जिले में पुलिस ने रविवार की रात अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया। विभिन्न स्थानों पर छापामारी कर 174 लीटर देसी और अंग्रेजी शराब पकड़ी। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खेकड़ा पुलिस ने पवन निवासी घिटौरा को गिरफ्तार कर नौ लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। सिंघावली अहीर पुलिस ने मोहम्मद यामीन निवासी अमीनगर सराय, रामपाल निवासी सिंघावली अहीर को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 29 लीटर देसी शराब पकड़ी। बालैनी पुलिस ने पवन निवासी पुरा को गिरफ्तार कर 19 लीटर अंग्रेजी शराब पकड़ी। दोघट पुलिस ने अंकित निवासी टीकरी को गिरफ्तार कर 35 लीटर देसी शराब बरामद की। सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा।