फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मनोरोगी बच्चे के साथ किया कुकर्म

मनोरोगी बच्चे के साथ किया कुकर्म

Tue, 12 Feb 2019 01:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
मनोरोगी बच्चे के साथ किया कुकर्म
बागपत।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मानसिक रोगी बालक के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। घर के बाहर खेल रहे बालक को आरोपी बहला फुसला कर ईख के खेत में ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। बालक की चीख सुनकर परिजन पहुंचे। आरोपी भाग निकला। परिजनों ने तहरीर दी। पुलिस ने बालक का अस्पताल में मेडिकल कराया। घटना के बाद से ही गांव के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय मानसिक रोगी बालक मोहल्ले के बच्चों के साथ सड़क पर खेल रहा था। इसी दौरान गांव का एक युवक वहां पहुंचा तथा उसके साथ खेल रहे बच्चों को धमका वहां से भगा दिया। बाद में बालक को गोद में उठाकर ईख के खेत में ले गया। आरोपी ने बालक के साथ कुकर्म किया। बालक की चीख पुकार सुनकर बड़ा भाई व अन्य युवक भी खेत में पहुंचे। उन्हें देखकर आरोपी मौके से भाग निकला। ग्रामीणों को बालक लहूलुहान स्थिति में रोता हुआ मिला। इसे लेकर परिजन कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने बालक का सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया, जांच में उसके साथ कुकर्म की पुष्टि हुई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने कहा बालक की स्लाइड को भी जांच के लिए जिला अस्पताल स्थित पैथोलॉजी लैब भेजा। पुलिस ने भी पीड़ित बच्चे के परिजनों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश ने कहा आरोपी सूरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed