{"_id":"5c33a2b1bdec2256fd710205","slug":"151546887857-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते को लेकर ईदरीशपुर में संघर्ष, सात लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रास्ते को लेकर ईदरीशपुर में संघर्ष, सात लोग घायल
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
ईदरीशपुर गांव में रास्ते को लेकर सोमवार को शाम के समय दो पक्षों में जमकर संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों ने आधा घंटे तक पथराव किया। इससे गांव मेें अफरा तफरी मच गई, कुछ लोग लोग अपने घरों में दुबक गए। सूचना पर गांव में पहुंची पुलिस टीम पर भी ग्रामीणों ने पथराव किया। इससे एक दरोगा की मोटर साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने हवाई फायर कर पथराव कर रहे लोगों को काबू पाया। इस पथराव में दो महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है और गाव में पुलिस बल तैनात किया, देर रात तक किसी ने पुलिस को तहरीर नहीं दी।
गांव की नई बस्ती में 15-20 परिवार रहते हैं, इसको लेकर बिलाल पुत्र घसीटू पक्ष के लोग इस रास्ते का विरोध करते हैं। सोमवार की शाम मंजूर पक्ष की पत्नी जरीना और उसकी दो बेटियां गोबर डाल रही थी। इसी दौरान बिलाल पक्ष के 15-16 लोगों ने उन पर हमला बोल दिया, इसकी सूचना पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। महिलाओं ने छातों से व लोगों ने सड़कों से पथराव शुरू कर दी। लोगों में अफरा-तफरी मच गई और वे घरों में दुबक गए।
सूचना पर कोतवाल संजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो उन पर भी पथराव कर दिया। इससे एक दरोगा की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हवाई फायर करना पड़ा। पुलिस के हवाई फायरिंग करने से संघर्ष कर रहे लोग भाग गए। पुलिस ने उनका पीछा कर संबंधित के घरों में दबिश दी। पुलिस ने दोनों पक्षों से छह लोगों को हिरासत में लिया है। इस घटना से एक पक्ष से मंजूर पुत्र अब्बास, उसकी पत्नी जरीना, आफबात पुत्र हारुण उम्र 9 वर्ष, इकबाल पुत्र अब्बास, सोनू पुत्र यूनुस और रेणू पुत्री शराफत, दूसरे पक्ष से अनस पुत्र अजीम, नदीम पुत्र जुनैद घायल हो गए। अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई। इस घटना के बाद गांव मेें तनावपूर्ण स्थिति होने के बाद अधिकारियों ने पुलिस बल तैनात किया। पुलिस टीम गांव में देर रात तक गश्त कर रही।
विज्ञापन
घरों में महिलाओं के अलावा कोई नहीं दिखाई दिया
बड़ौत। जिस मोहल्ले में पथराव हुआ, वहां पर पथराव की ईंटों बिखरी हुई थी, गांव मेें कोई भी इस घटना को नहीं पता रहा था। घरों में महिलाओं के अलावा कोई नहीं दिखाई दिया। पुलिस के भय के कारण गांव के अधिकांश लोग जंगलों में जा छिपे। कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि गांव में अब स्थिति सामान्य है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने गांव में पुलिस टीम के हवाई फायर करने की घटना से इंकार किया है। उन्होंने कहा गांव में पुलिस गश्त कर रही है।