फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   एटीएम की जानकारी लेकर खाते से 25 हजार रुपये निकाले

एटीएम की जानकारी लेकर खाते से 25 हजार रुपये निकाले

Sat, 29 Dec 2018 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
एटीएम की जानकारी लेकर खाते से 25 हजार रुपये निकाले
एटीएम की जानकारी लेकर खाते से 25 हजार निकाले
विज्ञापन

बड़ौत। नगर के एक व्यक्ति पर फोन कर एटीएम कार्ड की जानकारी लेने के बाद उसके खाते से दो बार 25 हजार रुपये निकाल लिए। उसने कोतवाली पर तहरीर दी है।
अतर सिंह निवासी सुभाष नगर बड़ौत का रहने वाला है। उसके मोबाइल पर फोन आया। उसने अपने आपको बैंक कर्मी बताकर एटीएम की जानकारी मांगी। उसने बैंक कर्मी मानते हुए एटीएम की जानकारी दी। कुछ समय बाद उसके मोबाइल पर एसएमएस आया कि उनके खाते से 10 हजार रुपये निकल गए। कुछ समय बाद संदेश आया कि 15 हजार रुपये निकल गए हैं। इससे देख वह परेशान हो उठा। उसने शुक्रवार को कोतवाली पर पहुंचकर इस संबंध में तहरीर दी है। साथ ही वह नंबर दिया है, जिससे फोन आया था। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है और नंबर के आधार पर व्यक्ति का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed