{"_id":"5bc0ea28bdec2269ad752cd3","slug":"151539369512-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनौरा सिल्वरनगर में लूट के विरोध पर महिला की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धनौरा सिल्वरनगर में लूट के विरोध पर महिला की हत्या
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनौरा सिल्वरनगर में लूट के विरोध पर महिला की हत्या
बिनौली (बागपत)। धनौरा सिल्वरनगर गांव में बृहस्पतिवार रात बदमाशों ने किसान के घर में घुसकर नगदी, जेवरात सहित लाखों रुपये का सामान लूट लिया। विरोध करने पर 65 वर्षीय वृद्धा की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। एसपी शैलेंद्र पांडेय ने पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। डॉग स्क्वॉड एवं फारेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की।
धनौरा सिल्वरनगर गांव निवासी सोहन पाल ने बताया कि बृहस्पतिवार रात वह घेर में सोने चला गया था। घर पर उसकी पत्नी महावीरी (65), बेटा राकेश, पुत्रवधू अलका, पोती गुनी और रावी मौजूद थे। रात करीब 12 बजे राकेश अपने बच्चों के साथ ऊपरी मंजिल पर सोने चला गया। मकान में नीचे वाले कमरे में महावीरी अकेले ही सो गई। सवा तीन बजे राकेश लघुशंका करने के लिए उठा तो उसके कमरे की बाहर से कुंडी बंद थी। उसने अपनी मां को आवाज लगाई, लेकिन दूसरी तरफ से आवाज नहीं आई। मोबाइल पर चाचा ब्रजपाल को फोन कर कुंडी खोलने के लिए बुलाया। चाचा ने घर पहुंचकर कमरे की कुंडी खोली। परिवार के लोग नीचे कमरे में पहुंचे तो महावीरी का खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा था और सामान बिखरा हुआ था। अलमारी में रखी 4.50 लाख रुपये की नगदी, सोने-चांदी के जेवरात गायब थे।
सोहन पाल के मुताबिक रात में आए बदमाश छत के रास्ते घर में पहुंचे। वे यहां से करीब नौ लाख रुपये का सामान लूटकर ले गए हैं और वारदात का विरोध करने पर महावीरी की हत्या की गई है। वारदात के बाद बदमाश मेन गेट खोलकर आराम से भाग निकले। सूचना पर एसपी शैलेश कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ पहुंचे। परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डॉग स्कवॉड और फोरेसिंग टीम ने घटनास्थल की जांच की। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।