{"_id":"5babe40e867a557eae2df0ea","slug":"151537991694-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिलाना में ग्रामीणों व बदमाशों के बीच मुठभेड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिलाना में ग्रामीणों व बदमाशों के बीच मुठभेड़
Updated Thu, 27 Sep 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय (बागपत)।
सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के पिलाना गांव में मंगलवार की रात में ट्रैक्टर और जेसीबी मशीन से बैट्री चोरी कर भाग रहे बदमाशों से ग्रामीणों की मुठभेड़ हो गई। ग्रामीणों व बदमाशों में फायरिंग हुई। पुलिस ने जंगल में कांबिंग कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन हाथ नहीं लगे। बुधवार की सुबह जंगल में चोरी हुआ सामान व बिना नंबर की बाइक मिली। इस मामले में अज्ञात में तहरीर दी।
पिलाना गांव निवासी रोहित पुत्र बालकिशन ने बताया कि उसकी पिलाना-ढिकौली मार्ग पर श्रीराम ट्रेडर्स के नाम से रोडी- सीमेंट की दुकान है। मंगलवार की शाम वे दुकान बंद कर घर गए। दुकान के बाहर ट्रैक्टर व जेसीबी मशीन खड़ी थी। मंगलवार की रात में करीब एक बजे बदमाश दुकान पर पहुंचे और ट्रैक्टर और जेसीबी मशीन से बैट्री तथा अन्य सामान चुराकर भागने लगे। तभी जेसीबी चालक की आंख खुल गई और उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीण लाठी-डंडे व लाइसेंसी हथियार लेकर बदमाशों के पीछे दौड़े। गांव में जंगल में ग्रामीणों ने बदमाशों को घेरा। बदमाशों ने ग्रामीणों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में ग्रामीणों ने भी फायरिंग की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जंगल में कांबिंग की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। बुधवार की सुबह ग्रामीणों को जंगल से चोरी हुआ सामान व बिना नंबर की बाइक खेत में पड़ी मिली। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में रोहित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष हरेराम यादव ने बताया कि बदमाशों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।